रविवार, 24 सितंबर 2017

सावधान ! नींद की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारियाँ /Attention ! Lack of sleep can cause these serious diseases.

सावधान ! नींद की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारियाँ।


सावधान ! नींद की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारियाँ।

आज के नए एपिसोड में नींद की कमी से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताएंगे हमारी दिनचर्या में और जीवन शैली में नींद भी एक महत्वपूर्ण कारक है। अतः स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना अतिआवश्यक है। नींद की कमी से बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। वर्तमान समय में भाग दौड़ की जिंदगी में लगभग 60% ऐसे लोग हैं जो पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं जिससे बहुत सारी समस्याये उत्पन्न हो जाती है। कई अध्ययनों से यह बात निकाल कर आयी है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 6 घंटे की नींद अनिवार्य होती है परंतु इसमें कमी होने पर शरीर में भिन्न-भिन्न समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
 
जैसे 
  • अनिद्रा के कारण अवसाद, एंजायटी जैसे मानसिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। 
  • नींद में कमी होने के कारण भूख न लगना, शरीर में हारमोंस का स्तर बढ़ जाने के कारण से लोग अधिक खाना खाने लगते हैं और मेटाबॉलिज्म का स्तर धीमा हो जाने के कारण से मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है जो एक समस्या बन जाती है। 
  • नींद पूरी न होने के कारण रक्तचाप अर्थात बी पी  की समस्या हो सकती है। माइग्रेसन अर्थात सिर दर्द जैसी समस्या भी बढ़ने लगती है।
  • नींद पूरी न होने से पाचन तंत्र से संबंधित प्रॉब्लम भी बढ़ने लगती है जिससे बदहजमी, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं होती रहती है।
  • अनिद्रा से पीड़ित लोगों में अक्सर इरीटेबल बाउल सिंड्रोम के शिकार होते देखा गया है। इसमें लोग सुबह-सुबह उठने के बाद बार-बार लैट्रिन जाते हैं और पेट दर्द एवं पेचिश की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 
  • यदि ऐसे लोगों को जिनको अस्थमा की शिकायत है तो अस्थमा अटैक की संभावना बढ़ जाती है। 
  • नींद की कमी के कारण ही हारमोंस का संतुलन बिगड़ जाता है तथा डायबिटीज या शुगर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लोगों में देखा गया है कि पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है और महिलाओं में मासिक चक्र गड़बड़ा जाता है।  
आज के एपिसोड में इतना ही आगे आने  वाले एपिसोड में नींद आने के सरल उपाय के बारे में बताएंगे इसके लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें। 

शनिवार, 23 सितंबर 2017

छिपकली भगाने के इस तरीके से दूर दूर तक नहीं दिखेंगी छिपकलियाँ get rid of Lizard

छिपकली भगाने के इस तरीके से दूर दूर तक नहीं दिखेंगी छिपकलियाँ 

छिपकली भगाने के इस तरीके से दूर-दूर तक नहीं दिखेगी छिपकलियाँ
 
आज छिपकली भगाने के उपायों के बारे में बताया गया है।इस ब्लॉग पर कुछ समय पहले छिपकली के लक्षणों के बारे में बताया गया था। आप लोगों ने महसूस किया होगा कि अक्सर बच्चे और महिलाएं छिपकलियों से डरते रहते हैं इसलिए यहां छिपकली को भागने के लिए इको फ्रेंडली उपाय बताया जा रहा है। इससे छिपकलियाँ भाग जायेंगी तथा कोई नुकसान भी नहीं होगा। 
इन कई उपायों में से कोई एक उपाय आप अपना कर देख सकते हैं यह सभी उपाय आसान एवं घरेलू है जो छिपकलियों को तेजी से भगा सकते हैं।

आईये इन उपायों पर चर्चा करें 

  • थोड़ी सी मात्रा लहसुन का लेकर छिलका साफ कर ले और फिर इसे पानी के साथ घोल  बना ले। अब इस घोल को जहां-जहां छिपकलियों का आना जाना है वहां इसका छिड़काव कर दे। इससे  छिपकलियां भाग जायेंगी। 
  • अगला उपाय अंडे के छिलके को किसी डंडी में लगाकर जहां-जहां छिपकलियों का मार्ग है वहां टांग दें या रख दे। 
  • अगला उपाय में प्याज के स्लाइस काटकर छिपकलियों के आसपास रख दें इससे छिपकलियाँ भाग जायेंगी क्योंकि प्याज में सल्फर होता है इसलिए इस के गंध के कारण छिपकलियाँ भागने लगती है। 
  • अगला उपाय है बर्फ के  ठण्डे पानी को छिपकलियों के ऊपर छिड़काव करने से भी छिपकलियाँ भागने लगती है। 
  • अगला उपाय थोड़ी सी मात्रा काली मिर्च की लेकर बारीक पीस ले फिर इसे पानी के साथ घोल बना ले। इस घोल को जगह  जगह छिड़काव कर दें जिससे छिपकलियाँ भाग जाती है। 
  • इसी प्रकार नैप्थलीन की गोली भी जगह-जगह रख देने से उस जगह पर छिपकलियाँ नहीं आती है। 
आज सिर्फ इतना ही आने वाले ब्लॉग में छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े को भगाने का उपाय लाते रहेंगे इसलिए हमारे चैनल को बराबर देखते रहे साथ ही साथ हमारे चैनल को फॉलो जरूर करें, इसको शेयर करें और कमेंट करें।।। धन्यवाद

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

बिना किसी दवा के आँखों की रोशनी बढ़ा देने वाला यह गज़ब का तरीका।This amazing way to improve eyesight without any medicine

बिना किसी दवा के आँखों की रोशनी  बढ़ा देने वाला यह गज़ब का तरीका।


 बिना किसी दवा के आंखों की रोशनी बढ़ा देने वाला यह गजब तरीका 

आज हम बताएंगे कि बिना किसी दवा के आंखों की रोशनी बढ़ा देने वाला यह गजब तरीका।
एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है "आंख है तो जहान है "अर्थात दुनिया को हम तभी देख सकते हैं जब आंख सुरक्षित हो और सही हो। 
व्यक्ति के शरीर में चाहे जितनी अपार ताकत क्यों ना हो लेकिन दृष्टिहीन की स्थिति में वह अपनी ताकत का उपयोग सही ढंग से नहीं कर पता है। जैसे कि धृतराष्ट्र के पास यदि आंखें होती तो युद्ध में अपनी भूमिका जरूर निभाते और भीम को मारने के लिए भीम की जगह कोई मूर्ति नहीं रख पाता ऐसा धोखा इसलिए हुआ की धृतराष्ट्र दृष्टिहीन थे। 
 आंखें हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी अंग है क्योंकि आंखों के न होने से हम कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पायेंगे और शरीर का व्यक्तित्व भी खराब हो जाता है अर्थात आंखें हमारे शरीर के लिए अनमोल रत्न के समान है।
आज हम जो जानकारी देने जा रहे हैं वह बिना किसी दवा के आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सक्षम है। 
 
आईये इसके प्रक्रिया को जाने
 
यहाँ जिस तकनीकी के बारे में जानकारी दी जा रही है एक एक्यूप्रेशर तकनीकी पर आधारित है। हमारे हाथ की हथेली में ऐसे बिंदु है जिन्हें प्रेस करने पर आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। यह स्थान तर्जनी एवं मध्यिका अंगुली  के बीच का स्थान होता है अर्थात दोनों अंगुलियों के पर्वत के बीच का स्थान भी कहा जा सकता है जिसे 3 से 5 बार प्रेस करना होगा लेकिन इसका ध्यान रखना है की प्रेस करते समय clockwise  एंड anticlockwise या दोनों डायरेक्शन में घुमाना होगा। इसके लिए पेंसिल का भी उपयोग कर सकते हैं लेकिन पेंसिल छिली हुई ना हो अर्थात नुकीला ना हो। 
आंखों की रोशनी बढ़ाने का जो यह तरीका बताया गया है इसे सही ढंग से करना होगा और इसे डेली सुबह-सुबह तीन से पांच सप्ताह तक करना जरूरी है। आज सिर्फ इतना ही फिर मिलेंगे नयी जानकारी के साथ। धन्यवाद

सोमवार, 11 सितंबर 2017

सारे बीमारियों का इलाज अब आपके अंगुलियों से Cure for all diseases now at your fingertips


सारे बीमारियों का इलाज अब आपके अंगुलियों से


सारे बीमारियों का इलाज अब आपकी अंगुलियों से
 आज हम बताएंगे कि सारे बीमारियों का इलाज अब आप अपने अंगुलियों से कर सकते हैं। संसार के किसी भी मानव की यह इच्छा नहीं रहती है कि वह दुखी हो या समस्याओं के घेरे में आ जाये और ना ही कोई बीमार होना चाहता है परंतु हमारे शरीर की क्रियाये हमारे रहन-सहन खान पान अनियमित होने के कारण से कभी ना कभी बीमारी हो ही जाती है। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से समाधान करने की कोशिश करते हैं परंतु कई बार यह कोशिश लाभप्रद नहीं हो पाती है ऐसी कई छोटी-मोटी समस्याओं से निजात पाने के लिए आज हम ऐसी खास जानकारी देने जा रहे है जो साधारण होते हुए भी बहुत ही कारगर सिद्ध होते देखा गया है। 
 
आईये  इसके बारे में जाने 

आज जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं इस उपाय या इस तरीके का खोज मुख्यतः जिन लोगों को जानकारी है उसके मुताबिक लोग मानते हैं कि इसकी खोज चीन में हुई है क्योंकि चीन में इसका बड़े स्तर पर उपयोग होते देखा गया है लेकिन खोज बिन के बाद यह भी ज्ञात होता है कि इसका उपयोग सर्वप्रथम भारत में 6000 वर्ष पूर्व होते देखा गया है। 
इसके बारे में बहुत वृहद और महत्वपूर्ण जानकारी बहुत सारी पुस्तको  के रूप में लिपिबद्ध करके नालंदा विश्वविद्यालय में संग्रहित किया गया था लेकिन मानव जाति के दुश्मन और असभ्य लोगों ने उसे तरह नहस कर जला दिया और यही नहीं इसके बहुत सारे जानकार और आचार्यो को भारत देश में ही क़त्ल कर दिया गया। जिससे ऐसी विद्याओ का भारत देश से लोप हो गया। यहां जो बात बताई जा रही है वह बौद्ध भिक्खुओ के बारे में है जिनकी बड़े पैमाने पर पुष्य मित्र शुंग ने हत्या करवा दी थी। 
आज से कई हजार साल पहले बौद्ध परंपराओं में एक्यूप्रेशर काफी प्रचलित रहा है। एक्यूप्रेशर के द्वारा शरीर में व्याप्त कई सारी बीमारियों का बिना दवा के इलाज किया जा सकता है क्योंकि हमारे शरीर में कई सारे महत्वपूर्ण संवेदनशील point है जहां पर प्रेस करने पर आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं।

आईये इसके बारे में आगे जाने 

  • अंगूठा :- यदि सिरदर्द चिंता या पेट दर्द की समस्या हो तो अंगूठे को मुट्ठी में बंद करके प्रेस करना चाहिए यह तीन से 5 मिनट करना चाहिए।  जिससे इन समस्याओं से निजात मिल जाएगा।
  • तर्जनी :- यदि निराशा पीठ दर्द या किसी प्रकार की शर्मिंदगी महसूस होने की स्थिति में इसे 5 मिनट तक मुट्ठी में बंद करके प्रेस करना चाहिए।
  • मध्यिका अंगुली:- चिड़चिड़ेपन की स्थिति में ,बी पी बढ़ने की स्थिति में या चिंता होने पर इसे 3 से 5 मिनट तक प्रेस करना चाहिए। 
  • अनामिका अंगुली :- उदासी, श्वसन की समस्या, सीने में दर्द की स्थिति में इस प्रेस करना चाहिए और इसे 5 मिनट में ही सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेगा। 
  • कनिष्ठिका अंगुली :- आत्मविश्वास की कमी होने पर इसे 5 मिनट तक दबाकर रखना चाहिए यह प्रयोग विद्यार्थियों के लिए काफी लाभप्रद है क्योंकि अक्सर आत्मविश्वास की कमी विद्यार्थियों में देखी जाती है जब वे एग्जाम देने जाते हैं तब अक्सर ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
हमारे चैनल की यह कोशिश है कि पूरे विश्व में सुख शांति एवं शुद्ध पर्यावरण का निर्माण हो जहां लोग समृद्ध एवं स्वस्थ रहे इस संदर्भ में हमारे चैनल पर समय समय पर ऐसी लेख आते रहेंगे। 

रविवार, 10 सितंबर 2017

1 मिनट में स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला जादुई तरीका Magic way to increase memory power in 1 minute


1 मिनट में स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला जादुई तरीका

 
             1 मिनट में स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला जादुई तरीका 

आज के नए एपिसोड में हम बताएंगे कि 1 मिनट में स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला जादूई तरीका क्या है ? 
स्मरण शक्ति एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत सबको होती है चाहे कोई विद्यार्थी हो, कोई ऑफिसर हो ,कोई क्लर्क हो, कोई बिजनसमैन हो, कोई वैज्ञानिक हो, कोई डॉक्टर हो, कोई इंजीनियर या कोई शोधकर्ता हो सबको इसकी जरूरत होती है लेकिन एक अजीब विडम्बना है कि अक्सर स्मरण शक्ति की शिकायत सबको रहती है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिश भी करते  रहते है। अक्सर लोग दिमाग बढ़ाने वाली सिरप या दवा का उपयोग करते हैं लेकिन वह कारगर सिद्ध नहीं हो पता है क्योंकि इन दवाओं का प्रभाव सीधे दिमाग की तंत्रिकाओं पर असर नहीं करता है जितना की करना चाहिए। इसके लिए एक ऐसा उपाय हम बताने जा रहे हैं कि आपको ना कोई पैसा खर्च करने की जरूरत है और ना योग ना मेडिटेशन करने की जरूरत है। 

आईये इसके बारे में जाने 

स्मरण शक्ति का संबंध सीधा हमारे दिमाग की तंत्रिकाओं से होता है इसलिए यदि कोई ऐसा उपाय हो जो दिमाग की तंत्रिकाओं को एक्टिव कर दे तो इसका परिणाम जल्दी ही दिख सकता है।आज जो उपाय हम बताने जा रहे हैं वह एक प्रकार का एक्यूप्रेशर तकनीकी है यह तकनीकी प्राचीन काल से उपयोग में होती देखी जा रही है। इस तकनीकी में मुख्यतः दो चीजों का उपयोग किया जाता है। 

  • पहला मुद्रा 
  • दूसरा एक्यूप्रेशर तकनीकी 

दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के लिए दोनों भौहो के बीच में एक महत्वपूर्ण बिंदु होता है जिसे थर्ड आई प्वाइंट कहते हैं इस थर्ड आई पॉइंट पर डेली अंगुली से प्रेस करना है और इसका ध्यान रखना है कि एक सेकंड में एक बार ही प्रेस करना है। 
 यह अभ्यास 3 मिनट तक करना है अर्थात 180 बार प्रेस करना होगा यह अभ्यास कुछ हफ्तों  तक करना होगा अभ्यास करते समय इसका भी ध्यान रखना होगा कि लगातार प्रेस नहीं करना है एक बार प्रेस करें फिर छोड़ दें फिर प्रेस करें इस तरह इस प्रक्रिया को 3 मिनट तक दोहराते रहे।
इस एपीसोड में दी गई जानकारी बहुत ही कारगर है जिससे बिना पैसे खर्च किये लाभ मिलने वाला है लेकिन इसे लगातार करने की जरूरत है तभी लाभ मिलेगा इस अभ्यास को सुबह के समय अन्य कार्यों के साथ शामिल करें तथा इसे नियमित प्रतिदिन करते रहें। 


शनिवार, 9 सितंबर 2017

5 चीजें यदि घर में आप रखें है तो गरीबी आस पास भी नहीं भटक सकती।

5 चीजें यदि घर में आप रखें है तो गरीबी आस पास भी नहीं भटक सकती।

 आज के नए एपिसोड में हम बताएंगे ये पांच चीज यदि घर में आप रखे हैं तो घर में गरीबी आसपास भी नहीं भटक सकती है।

 पारिवारिक जीवन व्यतीत करते समय संसार का हर व्यक्ति चाहता है कि पूरा परिवार सुख और समृद्धि से भरा रहे और पैसों की कमी बिल्कुल आने ही ना पाए। इसके लिए हर कोई अपने स्तर से भिन्न-भिन्न प्रयास करता ही रहता है। मानव जीवन के लिए कुछ ऐसी उपयोगी चीजे बताई जा रही है इसका ध्यान देने पर आपके घर परिवार की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा और यह  सकारात्मक परिवर्तन वास्तु शास्त्र द्वारा बताए गए उपायों का अपनाने से होगा जो यहां बताने जा रहे है। 

 आईये इसके बारे में और जाने  

हमारे चैनल के वीडियो में मानव जीवन के सुखी और उन्नति के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं इसी क्रम में यह एक खास उपाय हम बताने जा रहे हैं जो फेंग सुई  द्वारा बताए गए वास्तु शास्त्र के सुझाव पर आधारित है इसलिए वास्तु शास्त्र पर आपको विश्वास होना जरूरी है अन्यथा सकारात्मक परिणाम में बाधा भी हो सकती है। इन उपायों में यह पांच चीजें क्या है आईये इसके बारे में जाने 
  • पहला है बुद्ध प्रतिमा :-भूमि स्पर्श मुद्रा या अभय मुद्रा में बुद्ध की मूर्ति छोटे पीपल के पेड़ के छाँव में रख कर इसे पूर्व दिशा में स्थापित करवाये। 
  • दूसरा है चांदी की बांसुरी :- इसको पूजा स्थल में रखें। 
  • तीसरा है शंख  :- शंखो  में दक्षिणावर्ती शंख लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल में रखें। 
  • चौथा है पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति :- जो धातु की बनी हो उसे घर में रखे। 
 (लाफिंग बुद्धा से संबंधित जानकारी के लिए हमारे चैनल पर आकर देख सकते हैं )
  • पांचवा है कपूर :- घर के बीचो-बीच में कपूर जलाए। 
यही वह पांच चीज हैं जो आपके घर में धन संचय को बढ़ाने के साथ-साथ धन वृद्धि में भी सहयोग करेगी बस इतना ध्यान देना है कि जो चीज बताई गई वह उसी तरह से ही अनुपालन होना चाहिए।।। 

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

घर में यहाँ रखे कछुआ तो इतना धन बरसेगा की आप देखते रह जायेंगे।

घर में यहाँ रखे कछुआ तो इतना धन बरसेगा की आप देखते रह जायेंगे।


घर में यहां रखे कछुआ इतना धन बरसेगा कि आप देखते रह जाएंगे

आज का जो युग है यह आर्थिक युग माना जाता है क्योंकि बिना अर्थ के आप कोई भी कार्य नहीं कर सकते और ना ही आपका मान सम्मान बरकरार रह सकता है अर्थात सामाजिक प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए धन वैभव बहुत ही महत्वपूर्ण कारक होते हैं इसलिए आज के इस वीडियो में कछुए को उचित दिशा में रखने के बारे में सुझाव दिया जा रहा है जो विश्व प्रसिद्ध वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ फेंगशुई के विचारों पर आधारित है। 

आईये इसके बारे में जाने 

 कछुआ स्वभाव से मंद और शांत होता है इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इसका प्रभाव धीरे-धीरे सकारात्मक परिवर्तन के रूप में दिखाई देता है लेकिन उस सकारात्मक परिवर्तन को देखने के लिए यह जरूरी है कि कछुए को सही दिशा में रखा जाए। 

  • धातु से बने कछुए को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इसको ड्राइंग रूम में रखना सर्वोत्तम माना गया है। इसके लिए यह ध्यान देना जरूरी है कि अष्टधातु से बने हुए कछुए को उत्तर दिशा,उत्तर -पूर्व दिशा, दक्षिण- पूर्व दिशा में रखा जा सकता है। 
  •  कभी भी दो कछुओं को एक साथ नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे कार्य बाधित होता है। 
  • कभी भी अष्टधातु का या धातु से बने कछुए को सूखे स्थान पर नहीं रखना चाहिए अर्थात उसको रखने के लिए किसी बर्तन में पानी डालकर कछुए को रखना अच्छा माना जाता है। 
 एक बात और कहना चाहता हूं कि 
  • अष्टधातु की जगह सात धातु से बने कछुए का भी उपयोग कर सकते हैं। 
कछुए को अलग-अलग संप्रदाय में अलग-अलग ढंग से महत्त्व दिया जाता है जैसे बौद्ध धर्म में चायनीज वास्तु उपाय के रूप में अच्छा माना जाता है और वही हिन्दू मिथ्योलोजी में  इसे आस्था का केंद्र बिंदु माना जाता है क्योकि कछुए को कूर्म अवतार  के रूप में देखा जाता है। 

इसलिए इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए तभी अच्छा परिणाम दिखने की संभावना हो सकती है। 
 इससे संबंधित अन्य बहुत सारी जानकारी देते रहेंगे।  आप अपनी समस्याओं को जरूर बताएं अगर इससे संबंधित कोई किसी प्रकार की समस्या है तो  जिससे हम उसका उचित उपाय आपको दे सकें। 

website link 
happyvalleycreator.com  

                                                                                                        -
      

बर्तन जो खाद्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते? these utensils which do not react with food ?

बर्तन जो खाद्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते ये बर्तन अक्रियाशील होते हैं  आज के इस लेख में हम उस बर्तन के बारे में बताएंगे कि वह कौ...