धनतेरस क्यों महत्वपूर्ण है हिन्दू धर्म के लिए।
धनतेरस क्यों महत्वपूर्ण है ? हिंदू धर्म के लिए।
भारतवर्ष में दीपावली और धनतेरस बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाता है लेकिन इससे सम्बंधित जानकारी और अन्य बातें लोगों को नहीं पता होती है कि यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है आज इस लेख में हिंदू बंधुओ के जानकारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण एवं संक्षिप्त बात यहां बताई जा रही है जो धनतेरस की शुरुआत एवं उसके आधारभूत जानकारी देने के लिए पर्याप्त हैं।
आईये इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें
आज इस लेख में दी जाने वाली जानकारी हिंदू प्राचीन धर्म शास्त्रों से लिया गया है जो प्रमाणिक है। घर में अक्सर छोटे बच्चे एवं युवा वर्ग कौतुहल वश अपने गार्जियन या अपने माता-पिता से पूछ लेते हैं कि यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है ?और कब मनाया जाता है ? प्राचीन काल में धर्म ग्रंथो में लिखा मिलता है समुद्र मंथन के दौरान बहुत सारे रत्न निकले थे उसी में बताया जाता है और ऐसी लोगों की मान्यता भी है कि धनतेरस के दिन ही धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस अमृत कलश को बीमारियों में और भिन्न-भिन्न रोगों से ग्रसित लोगों के लिए,बीमारी से मुक्ति के लिए उपयोग में लाया जाता था। तब से दीपावली के पहले धनतेरस को त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
- धनतेरस के दिन कोई बर्तन या वस्तु खरीदने के लिए दोपहर के बाद का समय उपयुक्त माना जाता है।
- दीपदानकरते समय और दिया जलाते समय अपना मुख दक्षिण दिशा की तरफ रखें तो इसे उचित माना जाता है।
इस प्रकार से हमारे चैनल पर भिन्न में जानकारी समय पर दी जाती रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें